कलेक्टर द्वारा पीजी कॉलेज के सामने वाले ग्राउंड का किया निरीक्षण
ग्राउंड का समतलीकरण और पेड़ों की छटाई कर व्यवस्थित करने के दिये निर्देश।
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र द्वारा आज सर्किट हाउस के पास और पीजी कॉलेज के सामने वाले खाली ग्राउंड का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन उपस्थित रहे।

आज निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव को निर्देशित किया। जेसीबी का उपयोग करते हुए अनावश्यक सामग्री को हटाया जाये। बाउंड्री के आसपास कचरे को उठाये जाने के निर्देश दिएl हॉर्टिकल्चर विभाग को निर्देशित किया गया की बाउंड्री के आसपास लगे पेड़ों की छटाई की जाए। बीच में अनावश्यक रूप से लगे कटीले पेड़-पौधों को हटाया जाएl पीडब्ल्यूडी विभाग को ग्राइंडर की मदद से ग्राउंड की ऊंची-नीची जगह के समतलीकरण के लिये निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर द्वारा सर्किट हाउस में लगी पत्थर की चौखटों को पेंट करने तथा लकड़ी से बने फर्नीचर को पॉलिश करने के निर्देश दिये। इस दौरान पीडब्लयूडी विभाग, नगर पालिका, उद्यानिकी विभाग की टीम उपस्थित रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)