“ताजमहल की खूबसूरती आगरा के लिए श्राप बन गई है” — भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का बयान, बोले- बेरोजगारी से जूझ रहे युवा
आगरा (आरएनआई)। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने संसद के शीतकालीन सत्र में आगरा से जुड़ी समस्या को जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि ताजमहल की विश्वविख्यात खूबसूरती एक तरफ जहां लाखों सैलानियों को आकर्षित करती है, वहीं दूसरी ओर यह आगरा के लिए “श्राप” बन गई है।
सांसद ने कहा कि ताज ट्रेपेजियम ज़ोन (TTZ) और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के कड़े नियमों के चलते शहर में उद्योगों और फैक्ट्रियों की स्थापना लगभग असंभव हो चली है। इसका सबसे गंभीर असर स्थानीय युवाओं पर पड़ रहा है, जिन्हें भारी बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।
राजकुमार चाहर ने आगरा की मजबूत भौगोलिक और सड़क कनेक्टिविटी को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे, लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे, आगरा–ग्वालियर नया एक्सप्रेसवे और आगरा–जयपुर हाईवे की उपलब्धता के बावजूद औद्योगिक गतिविधियाँ सीमित हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि आगरा को देश का एक प्रमुख आईटी हब घोषित किया जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा, बल्कि ताजमहल की ऐतिहासिक सुंदरता भी बिना किसी खतरे के सुरक्षित रह सकेगी।
सांसद ने कहा, “आगरा के लोगों का भविष्य दांव पर है। विकास के विकल्प बंद हैं, इसलिए आईटी सेक्टर ही सबसे बेहतर रास्ता है। शहर को आईटी हब बनाने से रोजगार भी बढ़ेगा और आगरा का समग्र विकास भी होगा।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



