राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- “जाति जनगणना पर खुला विश्वासघात”

Dec 3, 2025 - 17:27
 0  27
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- “जाति जनगणना पर खुला विश्वासघात”

नई दिल्ली (आरएनआई)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास न तो कोई ठोस योजना है, न समयसीमा, और न ही इस विषय पर जनता से संवाद करने की इच्छा।

राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संसद में मिले जवाब की प्रति साझा की। उन्होंने लिखा, “संसद में मैंने सरकार से जाति जनगणना पर सवाल पूछा — उनका जवाब चौंकाने वाला है। न ठोस रूपरेखा, न समयबद्ध योजना, न संसद में चर्चा, और न ही जनता से संवाद। दूसरे राज्यों की सफल जाति जनगणना की रणनीति से सीखने की कोई कोशिश भी नहीं। मोदी सरकार की यह हठधर्मिता देश के बहुजनों के साथ खुला विश्वासघात है।”

राहुल ने कहा कि जाति जनगणना समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों और नीतियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

उन्होंने संसद में गृह मंत्री को संबोधित करते हुए तीन प्रमुख प्रश्न पूछे थे— दशकीय जनगणना की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा और समयसीमा, जनगणना प्रश्नों के प्रारूप को प्रकाशित कर जनता से सुझाव लेने की योजना, तथा विभिन्न राज्यों में किए गए जातीय सर्वेक्षणों के अनुभवों पर विचार करने की स्थिति।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार इन सभी मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है, जो इस बात का संकेत है कि बहुजनों की असल संख्या और हिस्सेदारी को सामने आने देने की उससे कोई इच्छा नहीं है।

उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत जाति आधारित जनगणना को प्राथमिकता दे, ताकि सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा सकें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.