तमिलनाडु में दिखा भाजपा-तमिल मनीला कांग्रेस का भाईचारा

अन्नामलाई ने भाजपा सरकार की सराहना करते हुए द्रमुक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सब्सिडी दी है। उन्होंने किसानों को 45 लाख रुपये की राशि भी दी है, लेकिन द्रमुक सरकार किसानों के खिलाफ है।

Friday, March 29, 2024 - 11:44
0
तमिलनाडु में दिखा भाजपा-तमिल मनीला कांग्रेस का भाईचारा

चेन्नई (आरएनआई) तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने तमिल मनीला कांग्रेस उम्मीदवार वीएन वेणुगोपाल के लिए श्रीपेरुमबुदुर में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान भाजपा नेता ने वेणुगोपाल की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल के अलावा इस क्षेत्र का विकास कोई और नहीं कर सकता है। 

अन्नामलाई ने भाजपा सरकार की सराहना करते हुए द्रमुक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार ने सब्सिडी दी है। उन्होंने किसानों को 45 लाख रुपये की राशि भी दी है, लेकिन द्रमुक सरकार किसानों के खिलाफ है। द्रमुक ने सिपकॉट के लिए किसानों से उनकी जमीनें ले ली। द्रमुक ने पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करने का वादा किया था, उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया। लेकिन इसी दौरान हमारे प्रधानमंत्री ने कीमतें कम कीं।

अन्नामलाई ने कहा, "तमिलनाडु के लोग राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ वोट देने जा रहे हैं। तमिलनाडु मोदी जी की राह पर चलेगा। अगर आप हमारे 2019 का घोषणापत्र देखें तो हमने अपने सभी 295 वादों पर अमल किया है। द्रमुक ने 511 वादे किए, लेकिन उनमें से 20 भी वह पूरा नहीं कर पाए। हम सीएम एमके स्टालिन से अपने सभी चुनावी वादों और पिछले 33 महीनों में उन्होंने क्या किया है, इस पर एक श्वेत पत्र पेश करने की मांग कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि द्रमुक ने अबतक अपने चुनावी वादे का 20 फीसदी भी पूरा नहीं किया है, लेकिन मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्होंने 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है। तमिलनाडु में एक चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे चार जून को जारी होंगे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User