ढोल ग्यारस व अनंत चतुर्दशी पर गुना पुलिस अलर्ट, जारी हुआ ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
एमपी (आरएनआई) 03 सितंबर (डोल ग्यारस) तथा 06 सितम्बर 2025 (अनन्त चतुर्दशी) को आमजन की सुरक्षा एवं वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुना शहर में प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक निम्नानुसार यातायात मार्ग डायवर्जन लागू रहेगा
दो खंभा तिराहा से शहर के अंदर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, बसें आदि को बायपास हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा, शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
भुल्लनपुरा तिराहा से आने वाले लोडिंग वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं बसों की जयस्तंभ चौराहा की ओर एंट्री वर्जित रहेगी ।
ऊमरी रोड़ वायपास अंडरपास से किसी भी प्रकार के लोडिंग वाहन/ट्रक को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, ये वाहन आवागमन हेतु केवल बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे ।
अशोकनगर की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडिंग वाहन एवं बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । ये वाहन अशोकनगर से शाडोरा –नईसरांय –म्याना मार्ग होते हुए गुना पहुँच सकते हैं या फिर मावन से म्याना मार्ग का उपयोग कर सकते हैं ।
ग्वालियर एवं शिवपुरी से गुना आने वाली बसें – दो खंभा–बायपास हाईवे–चिंताहरण मंदिर मार्ग से होते हुए जज्जी बस स्टैंड पहुंचेंगी । गुना से ग्वालियर/शिवपुरी की ओर जाने हेतु भी यही मार्ग उपयोग किया जाएगा ।
अशोकनगर से आने वाली बसें पंचमुखी मंदिर से आगे शहर में प्रवेश नहीं करेंगी ।
गुना शहर के अंदर किसी भी दिशा से ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडिंग वाहन एवं बसों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
अपील :- आम जनता से अनुरोध है कि आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और पुलिस की इस व्यवस्था में सहयोग करें ।
नोट :- इस दौरान सभी आपातकालीन सेवाएं देने वाले वाहन, अस्पताल, फायर ब्रिगेड, स्कूल/कॉलेज, पुलिस व प्रशासनिक वाहनों को उपरोक्त प्रतिबंध से छूट रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



