कैंट थाना पुलिस की चोरी के एक मामले में बड़ी कार्यवाही, आरोपी चोर सहित चोरी के माल के खरीददार किए गिरफ्तार, चोरी हुए जेबर बरामद
गुना (आरएनआई) कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत चोरी के एक प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी चोर सहित चोरी के माल के खरीददार गिरफ्तार कर जिनसे चोरी हुए जेबर बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
30 अगस्त को फरियादिया रोशनी लोधी निवासी पटेलनगर केंट गुना ने केंट थाने पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि वह एक निजी अस्पताल में काम करती है,16 अगस्त को उसकी नाईट ड्यूटी थी सुबह जब वह घर पहुंची तो उसके भाई ने बताया कि रात को जब वह पेशाब करने उठा तो घर से उसे अपने पड़ोस का अफजल भागते हुए दिखा । इसके बाद उसने घर में चैक किया तो एक बक्सा खुला होकर उसमें रखे सोने के एक जोड़ टॉप्स, सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी के दो कड़े व चांदी की तीन जोड़ पायलें गायब मिलीं । इसके बाद उसने अफजल के घर जाकर उसके परिजनों को चोरी की बात बताई और अफजल से गहने बापस दिलाने का बोला तो उनके द्वारा अफजल के आने पर गहने बापस दिलवाने का बोला गया । इसके बाद से ही वह उनसे अपने चोरी हुए गहने मांग रही हैं लेकिन वह गहने वापस नहीं दिला रहे हैं। जिसकी रिपोर्ट पर से आरोपी अफजल खांन के विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 828/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
आज 02 सितंबर को मुखबिर सूचना तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी अफजल पुत्र आरिफ खान उम्र 30 साल निवासी पटेलनगर कैंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किए गए गहने सराफा बाजार में गिर्राज अग्रवाल और राजेन्द्र सोनी को बेंचना बताया । इसके बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में दोनों आरोपी गिर्राज अग्रवाल एवं राजेन्द्र सोनी को नामजद कर धारा 317(2) बीएनएस इजाफा की जाकर आरोपियों की तलाश की गई और शीघ्र ही आरोपी अफजल खान से चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी गिर्राज पुत्र कैलाश अग्रवाल उम्र 40 साल एवं राजेन्द्र पुत्र गोपाल सोनी उम्र 56 साल निवासीगण सदर बाजार गुना को भी गिरफ्तार कर आरोपी गिर्राज अग्रवाल के कब्जे से 4.400 मिलीग्राम गला हुआ सोना तथा आरोपी राजेन्द्र सोनी के कब्जे से 22.66 ग्राम बजनी चांदी के दो कडे, 44.60 ग्राम बजनी तीन जोड पायलें कुल कीमती 35 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया गया है।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बालकृष्ण दिवाकर, सउनि देवेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामभरोसा बैरागी, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी एवं आरक्षक सूर्यभान जाट की सराहनीय भूमिका रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



