जापानी पर्यटक से रिश्वतखोरी में पकड़ा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल पर DCP ने किया सस्पेंड
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। पुलिस की ओर से एक्स पर बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका जीरो टॉलरेंस है।
गुरुग्राम (आरएनआई) यह पूरी घटना गुरुग्राम में घटी, जहां ट्रैफिक पुलिस और एक जापानी टूरिस्ट के बीच का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। दरअसल हुआ यूं कि एक जापानी पर्यटक स्कूटी की पीछे वाली सीट पर बिना हेलमेट बैठा हुआ था। नियमों के हिसाब से पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना जरूरी होता है। अगर कोई नियम तोड़ता है तो उस पर कम से कम 500 रुपये या उससे अधिक का चालान किया जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
लेकिन इस बार मामला कुछ और ही निकला। वायरल हुए वीडियो में साफ दिखा कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के जवान उस टूरिस्ट से 1000 रुपये लेते हैं और वह भी बिना किसी रसीद दिए। टूरिस्ट ने जब ये सब देखा तो उसने पूरा वाकया अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो तेजी से फैल गया और लाखों लोगों तक पहुंच गया। इस वीडियो को सबसे पहले एक्स पर @sunny_panday_ नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने लिखा कि गुरुग्राम पुलिस जापानी पर्यटक से रिश्वत ले रही है और बिना रसीद दिए 1000 रुपये ले लिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग भारत की छवि खराब कर रहे हैं और सवाल उठाया कि क्या पुलिस की सैलरी इतनी कम है कि उन्हें रिश्वत लेनी पड़ रही है? इस पोस्ट पर अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज और 13 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। पुलिस की ओर से एक्स पर बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका जीरो टॉलरेंस है। यानी, किसी भी हालत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है और वीडियो में दिख रहे तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें जेडओ ईएसआई करण सिंह, कांस्टेबल शुभम और एचजीएच भूपेंद्र शामिल हैं।
इस घटना को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर अपनी राय दी। एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ गुरुग्राम की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे भारत में ऐसी घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार भारत में गहरी जड़ें जमा चुका है और इसका हल निकालना मुश्किल है। दूसरे यूजर ने चिंता जताई कि इससे भारत की छवि विदेशों में खराब होगी। उन्होंने लिखा कि जापान जैसे देश में अब हमारे देश की छवि कैसी बनेगी, जरा सोचिए। किसी एक की गलती की वजह से पूरी पुलिस बदनाम हो जाती है, जबकि हकीकत यह है कि सभी पुलिसकर्मी ऐसे नहीं होते।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
1
Sad
0
Wow
0



