डॉ. पूजा श्रीवास्तव बनीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 महिला शाखा की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई दिल्ली/गाजीपुर (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी ने गाजीपुर निवासी डॉ प्रोफेसर श्रीमती पूजा श्रीवास्तव प्रिंसिपल बजेनाथ इंटर कालेज गाजीपुर को महिला शाखा में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है और आशा व्यक्त किया कि देश भर में महिला शाखा को मजबूत करेंगी।
डॉ पूजा श्रीवास्तव जी को महिला शाखा में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव चुन्नू भईया गाजीपुर,उत्तर प्रदेश महिला शाखा प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शाखा डॉ सुमति श्रीवास्तव, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, रेणु देवी सिन्हा, आदि महिलाओं ने शुभकामनाएं बधाई दी।
विदित हो कि डॉ पूजा श्रीवास्तव जी कायस्थ महासभा 5680 में पूर्व में महिला अध्यक्ष थी। विद्यार्थी परिषद में भी कार्य किया है,महिला आयोग द्वारा महिलाओं की समस्याओं का समाधान टीम में अन्य कई सामाजिक संगठन में कार्य कर रही हैं और एक जुझारू समाजसेवी महिलाओं में पहचान होती हैं। इनके मनोनयन पर लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



