डुंगासरा डकैती का खुलाशा करने पर डीआईजी एवं एसपी का किया सम्मान

Thursday, September 26, 2024 - 19:09
Updated: 2 years ago
0
डुंगासरा डकैती का खुलाशा करने पर डीआईजी एवं एसपी का किया सम्मान

गुना (आरएनआई) उल्लेखनीय है कि 27-28 अगस्‍त 2024 की मध्‍य रात में जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगासरा निवासी महेश शर्मा के ग्राम डुंगासरा स्थित घर पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती की बारदात की गई थी । डकैती के इस सनसनखेजी घटनाक्रम के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु गुना पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये गये और जिसके परिणाम स्वरुप गुना पुलिस द्वारा मात्र 20 दिनों में ही डकैती की उक्‍त बारदात का खुलाशा कर प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये एवं करीबन 05 लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के जेबर आरोपी से बरामद किये गये एवं करीबन 10 लाख रूपये के जेबर ग्‍वालियर के जनकगंज थाने में जप्‍त हुए, इस प्रकार डुंगासरा डकैती में लूटा गया संपूर्ण माल पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया ।

 गुना पुलिस की इस कार्यवाही से फरियादी महेश शर्मा सहित उनके परिजनों, ग्रामीणों, स्‍वजनों, मित्रजनों द्वारा गुना पुलिस की इस कार्यवाही की हर ओर प्रशंसा की जा रही है । गुना पुलिस की इस कार्यवाही के लिए प्रकरण के फरियादी श्री महेश शर्मा निवासी ग्राम डुंगासरा द्वारा अपने मित्रजनों सहित आज 26 सितंबर को गुना पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आज गुना प्रवास पर पहुंचे ग्‍वालियर रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी एवं गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा का शॉल, पुष्‍पगुच्‍छ व पुष्‍पहारों से स्‍वागत कर बधाईयां दी गईं एवं जिले में आगे भी अपराधियों पर इसी प्रकार कार्यवाही रहने हेतु शुभकामनाएं दीं ।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User