टीआई ने फांसी लगाकर दी जान, एक दिन पहले ही हुआ था अनूपपुर से सिवनी ट्रांसफर

Tuesday, February 27, 2024 - 23:33
Updated: 3 years ago
0

अनूपपुर (आरएनआई) अनूपपुर जिले में पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी, मृतक टीआई पद पर पदस्थ थे, टीआई संतोष कुमार उद्दे का अनूपपुर जिले से सिवनी के लिए कल सोमवार को ही स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था। संतोष कुमार उमरिया जिले के मानपुर थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि संतोष कुमार पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे, उन्होंने जान देने का यह कदम क्यों उठाया, हालांकि इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है, न कोई समझ नहीं पा रहा है, इंस्पेक्टर संतोष कुमार उद्दे के द्वारा अनूपपुर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है पुलिस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची है और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा है।

इंस्पेक्टर संतोष कुमार उद्दे उमरिया जिले में काफी समय तक पदस्थ रहे हैं, उन्होंने चंदिया और मानपुर के थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दी है। इसके कुछ दिन पहले ही उनका स्थानांतरण अनूपपुर जिले के लिए किया गया था, जबकि कल सोमवार को पुलिस विभाग के द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में संतोष कुमार का भी स्थानांतरण अनूपपुर से सिवनी के लिए किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User