जिलेभर में घूमेगा इंडिया गठबंधन का प्रचार रथ, होंगी नुक्कड़ सभाएं-इंडिया गठबंधन की संयोजन कमेटी का गठन: डॉ. पुष्पराग बने संयोजक

इंडिया अलायंस गुना की आज मीटिंग सम्पन्न हुई। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, आप, सपा, शिवसेना, एनसीपी, आरजेडी, सिविल सोसाइटी हुए लामबंद। गुना व राजगढ़ लोकसभा के लिए इंडिया गठबंधन की एक साझा प्रेसवार्ता, चुनाव रथ, कुछ नुक्कड़ सभाएं, जनजागरण आदि तय हुईं। अलायंस की एक समन्वय समिति भी बनी।

Apr 21, 2024 - 18:23
Apr 21, 2024 - 18:24
 0  4.1k
जिलेभर में घूमेगा इंडिया गठबंधन का प्रचार रथ, होंगी नुक्कड़ सभाएं-इंडिया गठबंधन की संयोजन कमेटी का गठन: डॉ. पुष्पराग बने संयोजक

गुना (आरएनआई) जिला स्तर पर इंडिया गठबंधन ने एकजुटता दिखाते हुए भाजपा को हराने के लिए कमर कस ली है। गठबंधन में शामिल सभी घटक दल एक बैनर तले कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव के समर्थन में प्रचार करेंगे। गठबंधन का प्रचार रथ पूरे जिले में भ्रमण करेगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को कांग्रेस के चुनाव कार्यालय पर गठबंधन की बैठक रखी गई। जिसमें इंडिया गठबंधन की संयोजन कमेटी का गठन भी किया गया।

कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रचार अभियान को लेकर अपने सुझाव दिए। जिसमें जिले में प्रचार रथ चलाने और नुक्कड़ सभाओं व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन के सामने अपनी बात रखने का सुझाव दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रचार रथ पर इंडिया गठबंधन का संयुक्त बैनर होगा। जिस पर गठबंधन में शामिल सभी दलों के नाम लिखे होंगे। 

गठबंधन में शामिल दलों के प्रतिनिधि प्रचार रात के साथ चलेंगे और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने रखेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को भी उजागर किया जाएगा। इस दौरान गठबंधन का संयुक्त पर्चा बांटा जाएगा।

 गठबंधन ने एक सुर में एकजुटता से भाजपा के खिलाफ लड़ने और जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।

गठबंधन की संयुंक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने भी बैठक में चर्चा हुई और उस पर सहमति बनी। बैठक में कांग्रेस से हरिशंकर विजयवर्गीय, विश्वनाथ तिवारी, आलोक नायक, गोपाल शर्मा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से मनोहर मिरोठा, जावेद खान, लक्ष्मीनारायन नामदेव मुश्ताक़ खान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी डा. विष्णु शर्मा, कल्याण लोधी, सुरेंद्र सैनी, आम आदमी पार्टी से डा. रमेशचंद्र शर्मा, समाजवादी पार्टी से सुल्तान सिंह यादव, राजवीर सिंह यादव, शिवसेना धर्मेन्द्र विश्वकर्मा सहित एनसीपी व आरजेडी के प्रतिनिधि व सिविल सोसायटी से डा. पुष्पराग और ट्रेड यूनियन लीडर नरेंद्र भदौरिया शामिल हुए।

बैठक में इंडिया गठबंधन की संयोजन कमेटी भी गठित की गई। जिसमें एडवोकेट डा. पुष्पराग को संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रवक्ता जावेद खान बनाए गए हैं। इंडिया गठबंधन की आगामी कार्ययोजना, प्रचार योजना सहित अन्य गतिविधियों की ज़िम्मेदारी संयोजन कमेटी उठाएगी। जल्द ही गठबंधन की प्रेसवार्ता भी रखी जायेगी।

बैठक में कांग्रेस के विश्वनाथ तिवारी ने बताया कि 24 अप्रैल को शहर में वृहद जनसंपर्क किया जाएगा। जिसमें राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह कांग्रेस व  प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह शहर भर में जनसंपर्क करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस की तैयारी जारी हैं। उन्होंने गठबंधन के साथियों से उक्त जनसंपर्क अभियान में अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने की अपील भी की।


Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0