शार्ट सर्किट से लगी आग ने मचाया तांडव रौद्र रूप देख कर कांपे किसान

Sunday, April 21, 2024 - 18:58
Updated: 3 years ago
0
शार्ट सर्किट से लगी आग ने मचाया तांडव रौद्र रूप देख कर कांपे किसान

जौनपुर।सुईथाकलां थाना क्षेत्र के कोटिया कम्मरपुर गांव में रविवार को शार्ट सर्किट से निकली चिनगारी ने भयावह ताण्डव मचाया।आग के आगोश में पचीसो बीघे की खड़ी फसल और जानवरों के लिए खेत में पड़ा कई कुण्टल भूसा जलकर खाक हो गया।आग इस तरह समूचे क्षेत्र को आगोश में ले रखा था कि उसके सामने सभी लाचार दिखाई पड़ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार 11.45बजे के आसपास कम्मरपुर और कोटिया गांव में शार्ट सर्किट से निकली चिनगारी से बने आग के गोले ने भयंकर ताण्डव मचाते हुए लगभग सौ एकड़ के आसपास के क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया।इस भीषण तबाही में कम्मरपुर, कोटिया,डकहा से लगायत ऊंचगांव सीमा तक के दर्जनों किसान खाद्यान्न और पशुओं के लिए छोड़े गए कुण्टलों भूसे से हाथ धो बैठे। हालांकि सूचना पर थानाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह समेत पुलिस के जवान,फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के अलावा नायब तहसीलदार विवेक कुमार समेत हल्का लेखपाल केडी पाठक व अन्य मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन आग के ताण्डव के आगे सब लाचार दिखाई पड़ रहे थे। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों समेत प्रभावित क्षेत्र के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग की तरफ से लगे लेखपालों के द्वारा पीड़ित किसानों की सूची तैयार की जा रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User