जिले में प्रशासन चाहे जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करता है लेकिन जिले खनिज का अवैध उत्खनन बेखौफ जारी

Jan 25, 2024 - 20:44
Jan 25, 2024 - 20:45
 0  1.4k
जिले में प्रशासन चाहे जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करता है लेकिन जिले खनिज का अवैध उत्खनन बेखौफ जारी

शिवपुरी (आरएनआई) जिले में प्रशासन चाहे जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करता है लेकिन जिले खनिज का अवैध उत्खनन बेखौफ जारी है। नरवर नगर में अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए राजस्व की टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर चालक ने राजस्व की टीम टेक्टर चढाने का प्रयास किया,राजस्व के कर्मचारी बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि नरवर नगर परिषद की सीमा यह उत्खनन भाजपा नेता की दम पर किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में एक आवेदन नरवर थाने में पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक नरवर नगर परिषद क्षेत्र सिकंदरपुर अनाज मंडी के पीछे अवैध रूप से मूरम की खुदाई और परिवहन की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के आर आई महेंद्र सिंह कुशवाह, पटवारी कमल किशोर सिरोलिया मनोज कुमार सक्सेना पहुंचे हुए थे जहां मूरम से भरे हुए एक महिंद्रा ट्रैक्टर (MP33AA1410) को पकड़ा गया था। लेकिन ड्राइवर ने अचानक से ट्रैक्टर स्टार्ट कर ट्रैक्टर को दौड़ा दिया।

इस घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आ रही सहित पटवारी बाल बाल बच गए। आरआई महेंद्र कुमार कुशवाह के अनुसार ट्रैक्टर के ड्राइवर ने रास्ते में ट्रॉली को खाली कर दिया ट्रैक्टर को अपने घर रख दिया था। ट्रैक्टर के ड्राइवर के खिलाफ कार्यवाही के संबंध में लिखित शिकायत नरवर थाने में बुधवार को दर्ज कराई गई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0