जनसंपर्क विभाग में नियुक्तियां राज्य शासन ने पीएससी से चयनित 9 अभ्यर्थियों को बनाया सहायक संचालक

जनसंपर्क विभाग में नियुक्तियां राज्य शासन ने पीएससी से चयनित 9 अभ्यर्थियों को बनाया सहायक संचालक, सोनिया परिहार को गुना जिला जनसंपर्क कार्यालय में सहायक संचालक पदस्थ। 

Thursday, January 25, 2024 - 20:23
Updated: 3 years ago
0
जनसंपर्क विभाग में नियुक्तियां राज्य शासन ने पीएससी से चयनित 9 अभ्यर्थियों को बनाया सहायक संचालक

भोपाल (आरएनआई) एमपी शासन ने आज मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2019 के माध्यम से सिलेक्ट हुए 9 अभ्यर्थियों को जनसंपर्क विभाग में नियुक्ति प्रदान की है, जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में 9 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं जिन्हें सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

पीएससी चयनित 9 अभ्यर्थी सहायक संचालक जनसंपर्क पदस्थ 
जनसंपर्क विभाग ने जिन्हें सहायक संचालक बनाया हैं उनमें दो सामान्य वर्ग के, तीन ओबीसी वर्ग के, तीन एससी वर्ग के और एक ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं, शासन ने निहारिका मीना को दतिया, हिमांशी बजाज को छतरपुर, जूही श्रीवास्तव को खंडवा, शिवेंद्र गुर्जर को डिंडौरी,हर्षवर्धन गुप्ता को अलीराजपुर, जिनेंद्रिय सगोरिया को झाबुआ, प्रियंका रानी को बड़वानी, मोनिका माहौर को मुरैना और सोनिया परिहार को गुना जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ किया है।

आदेश में कहा गया है कि चयनित उम्मीदवारों की वरिष्ठता लोक सेवा आयोग की मुख्य चयन सूची के अनुसार रहेगी, इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की दिनांक से दो वर्ष के लिए परिवीक्षा पर रहेगी, इस अवधि में इन्हें विभागीय परीक्षा पास करना  आवश्यक है, जनसंपर्क विभाग ने नियुक्ति आदेश में नियमों की विस्तृत जानकारी भी दी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User