जिले के पांचों ब्लाकों में शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव
गुना (आरएनआई) क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सांसद रोडमल नागर के संसदीय क्षेत्र गुना जिले की चारों विधानसभाओ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हुए सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ 5 फरवरी से 10 फरवरी 2025 के बीच जिले पांचों ब्लाकों में शुरू हुआ।
इस के तहत गुरुवार को गुना ब्लॉक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल में शुरू किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न पारंपरिक खेलों को शुभारंभ कराया और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर खेल संयोजक सुमेर सिंह गढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, प्रदेश सदस्य नीरज निगम, सांसद प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, मानसिंह परसौदा, सूर्यकांत जगताफ, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, अरविंद गुप्ता सहित खेल विभाग से दुर्गेश सक्सेना, खेल अधिकारी शिक्षा विभाग सुरेंद्र पाल सिंह परिहार, आकाश जगताफ सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे।
मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया जी द्वारा पारंपरिक खेल को बढ़ावा देते हुए यह खेल विकास खंड स्तर पर 5 फरवरी से आरंभ किए गए जिसमें से चयनित खिलाड़ी 9 फरवरी को जिला मुख्यालय पर सेमीफाइनल मैच खेलकर 10 फरवरी को फाइनल मैच जिला स्तर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल गुना में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता के विजेता, उप विजेता खिलाडिय़ों और टीमों को प्रमाण जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं राजगढ़ सांसद रोडमल नागर की गरिमा मय उपस्थिति में 10 फरवरी को प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
खेल संयोजक सुमेर सिंह ने कहा कि इस सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो खो, रस्साकस्सी, सितोलिया, लम्बी कूद, गोला भेंक, 100 से 400 मीटर दौड़, जूडो, वालीबाल आदि खेल शामिल है। जिसमें महिला पुरुष खिलाड़ियों की सहभागिता रहेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



