जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन सामान्य की सुनी जा रही है जन समस्याएं

Thursday, October 5, 2023 - 19:39
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन सामान्य की सुनी जा रही है जन समस्याएं

सुलतानपुर, (आरएनआई) नवागत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना द्वारा आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के तृतीय दिन आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद, डी.सी मनरेगा अनवर शेख सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User