जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में आये 154 आवेदन जनसुनवाई के दौरान ऑनलाईन जुड़े सभी एसडीएम

जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में आये 154 आवेदन

Tuesday, August 22, 2023 - 20:03
Updated: 3 years ago
0
जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में आये 154 आवेदन जनसुनवाई के दौरान ऑनलाईन जुड़े सभी एसडीएम

गुना। (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया।
इस दौरान कलेक्‍टर तरूण राठी द्वारा आवेदकों से व्‍यक्तिश: चर्चा कर उनकी समस्‍याएं जानी एवं उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
इस दौरान अनुभाग स्‍तर पर भी सभी अनुविभागीय अधिकारी ऑनलाईन जुड़े एवं अनुभाग स्‍तर पर जनसुनवाई के दौरान प्राप्‍त आवेदनों का निराकरण किया। 
आज जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान समय सीमा से संबंधित 30, राजस्‍व विभाग से संबंधित 51, पुलिस विभाग से संबंधित 15, जिला पंचायत/ जनपद पंचायत से संबंधित 16,  नगरपालिका से संबंधित 12 एवं अन्‍य 30 आवेदन प्राप्‍त हुए। जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। 
आज जनसुनवाई के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User