नगर के 100 आटो रिक्‍शाओं में लगाये गये क्‍यूआर कोड

नवीन मतदाताओ को क्‍यूआर कोड के माध्‍यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की दी गयी सुविधा, जिला नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत द्वारा आटो रिक्‍शाओं को हरी झण्‍डी दिखाकर किया रवाना

Tuesday, August 22, 2023 - 19:57
Updated: 3 years ago
0
नगर के 100 आटो रिक्‍शाओं में लगाये गये क्‍यूआर कोड

गुना। (आरएनआई) विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूक अभियान जारी है। 
इसी क्रम में आज स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गुना नगर के जयस्तंभ चौराहे पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण 2023 के अभियान के लिए नगर के 100 ऑटो रिक्शाओं में क्यूआर कोड पोस्टर लगाए गए। यह क्यूआर कोड स्कैन कर मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।


स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी प्रथम कौशिक सीईओ जिला पंचायत द्वारा हरी झंडी दिखाकर इन सभी ऑटो रिक्शाओं को रवाना किया गया।
कार्यक्रम नगर पालिका गुना के तत्वावधान में यातायात पुलिस के सहयोग से संपन्न हुआ। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जिले में लगातार संचालित है। 
चुनाव आयोग द्वारा क्‍यूआर कोड से ऑनलाइन फॉर्म 6 भरने की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत यह गतिविधि संपन्न की गई।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी बी०डी० कतरोलिया, स्‍वीप नोडल समन्‍वयक आशीष टांटिया सीएम राइज प्राचार्य, नगर पालिका का स्‍टाफ, यातायात पुलिस सहित आटो संचालक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User