जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, बैंकों की योजनाओं का भरपूर प्रचार कर बढ़ाएं रोजगार के अवसर – कलेक्टर श्री कन्याल

Thursday, June 12, 2025 - 19:58
Updated: 1 year ago
0
जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, बैंकों की योजनाओं का भरपूर प्रचार कर बढ़ाएं रोजगार के अवसर – कलेक्टर श्री कन्याल

गुना (आरएनआई) कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे, आरबीआई एलडीओ नवीन तिवारी, नाबार्ड प्रतिनिधि माणिक मिश्र, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) प्रवीण गुजारे समेत जिले के विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधक और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में एलडीएम श्री गुजारे ने जिले में संचालित बैंकों की शाखाएं, एटीएम की संख्या, फाइनेंशियल लिटरेसी केंद्रों की स्थिति सहित वित्तीय व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

कलेक्टर श्री कन्याल ने बैठक में निर्देश दिए फाइनेंशियल लिटरेसी सेंटर्स में दी जाने वाली प्रशिक्षण सामग्री का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें और उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी समय रहते साझा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित न रहकर ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से हो।

बैठक में विभिन्न बैंकों और एजेंसियों द्वारा जमा राशि, ऋण वितरण और एनपीए की स्थिति पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देशित किया जो वित्तीय संस्थाएं आरबीआई से पंजीकृत नहीं हैं, उनके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तैयार कर संबंधित एजेंसियों को भेजे जाएं। साथ ही सभी बैंकों को कहा ऋण संबंधी नियमों और शर्तों की जानकारी हिंदी भाषा में भी हितग्राहियों को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें सही और स्पष्ट जानकारी मिल सके। इसके बाद शासन द्वारा प्रायोजित रोजगार मेला, पीएम स्वनिधि और स्वरोजगार योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी बैठक में साझा की गई।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया आने वाले समय में गुना जिले में औद्योगिक विकास की कई संभावनाएं हैं, जिससे बैंकिंग क्षेत्र को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों से आह्वान किया वे मिलकर काम करें और जनहित में संचालित योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User