जिला कलेक्टर के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, अवकाश के बावजूद खुले रहे आंगनबाड़ी केंद्र

Wednesday, January 14, 2026 - 15:51
Updated: 8 months ago
0
जिला कलेक्टर के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, अवकाश के बावजूद खुले रहे आंगनबाड़ी केंद्र

गुना (आरएनआई) जिले में जिला कलेक्टर द्वारा अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन जारी रहा, जिससे आदेशों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। त्योहार के दिन भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं किए गए, जिससे वहां कार्यरत महिलाओं में नाराजगी देखी गई।

इस संबंध में महिला एवं बाल विकास अधिकारी का कहना है कि विभागीय गाइडलाइन के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष भर में केवल 13 छुट्टियां ही निर्धारित हैं, इसी कारण केंद्र संचालित किए गए।

वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि जब जिला प्रशासन द्वारा अवकाश घोषित किया गया है, तो उसके बावजूद उन्हें ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। त्योहार के दिन परिवार और बच्चों के साथ समय न बिता पाने को लेकर आंगनबाड़ी महिलाओं ने असंतोष जताया है।

अब सवाल यह उठता है कि जिला कलेक्टर के आदेश ज्यादा प्रभावी हैं या विभागीय गाइडलाइन, और क्या इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User