जायंट्स ग्रुप ऑफ़, वृन्दावन का "होली के रंग- होली मिलन के संग" कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

Tuesday, March 25, 2025 - 16:38
Updated: 2 years ago
0
जायंट्स ग्रुप ऑफ़, वृन्दावन का "होली के रंग- होली मिलन के संग" कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न 

वृंदावन (आरएनआई) रूक्मणी विहार स्थित होटल द रॉयल भारती में सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ वृंदावन एवं जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ वृंदावन श्रीराधा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में "होली के रंग होली मिलन के संग" कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत प्रमुख समाजसेवी स्व. रामकिशोर भारती की पावन स्मृति में आयोजित ब्रज लोक संगीत उस्ताद सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध रसिया गीत रचयिता भगवती प्रसाद गुप्ता का सम्मान किया गया।यह सम्मान उन्हें मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, कार्यक्रम निदेशक देवेंद्र शर्मा, कान्हा अकादमी के अध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा, विष्णुदान शर्मा, विदेश से आये राज कपूर एवं संजय शर्मा आदि ने उन्हें शॉल, पगड़ी, चांदी का शंख, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।साथ ही उन्हें "ब्रज लोक संगीत उस्ताद सम्मान" से अलंकृत किया।

कार्यक्रम निदेशक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ वृंदावन एवं जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ वृंदावन श्रीराधा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रज की होली को प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता देते हुए यूनेस्को में स्थान देना है। साथ ही ब्रज की सांस्कृतिक विधा रसिया एवं स्वांग को संरक्षित करने के लिए इसके गायक और गायकी को प्रोत्साहन व संरक्षित करना है।

इससे पूर्व विजयकिशोर मिश्रा ने स्वांग गायकी का परिचय देते हुए रामकिशोर भारती की स्मृति में गायन प्रस्तुत किया।तत्पश्चात आयोजित काव्य गोष्ठी में ब्रज के सुप्रसिद्ध कवि मोहनलाल मोही एवं अन्य कवियों द्वारा होली पर केन्द्रित काव्य पाठ किया गया।इसके अलावा वीणा म्यूजिक ग्रुप के द्वारा ब्रज वंदना,फूलों की होली एवं लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में पधारे उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, डॉ. अशोक अग्रवाल, संगीता, आचार्य बनवारी लाल, पं. श्याम सुंदर शर्मा, सौरभ गौड़, तुलसी स्वामी आदि ने ब्रज की होली को यूनेस्को में शामिल करने के लिए हुई पहल का स्वागत किया और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर आनंद वल्लभ गोस्वामी, कृष्ण कुमार गौतम ,छीता गुरु, श्रीराम बौहरे, कन्हैयालाल चावल वाले, विनीत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुरेश खंडेलवाल, डॉ. श्याम गोपाल यादव, योगेश गौतम, विजय शर्मा, रजनीकांत शर्मा, बृजेश गिरी, श्रीमती मंजूलता गौतम, लक्ष्मी सरस्वती, डॉक्टर लक्ष्मी गौतम, प्रतिभा शर्मा, डॉ. सुनीता, भारती मिश्रा, डॉक्टर निशा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक देवेंद्र शर्मा ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User