जानलेवा हमले का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, कैंट थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Monday, June 15, 2026 - 13:47
Updated: 2 months ago
0
जानलेवा हमले का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, कैंट थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । विशेष रूप से हिंसक एवं गंभीर अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत मुक्तिधाम के पीछे पटेलनगर में जानलेवा हमले के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

               उल्लेखनीय है कि आज 14 जून को फरियादी सोम पुत्र रामकृष्ण करोसिया निवासी तकिया मोहल्ला थाना कैंट गुना ने जिला चिकित्सालय गुना में उपचार के दौरान पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया कि 13 जून की रात्रि लगभग 10:45 बजे वह मुक्तिधाम के पीछे पटेलनगर रोड स्थित एक वेल्डिंग दुकान पर बैठा हुआ था । इसी दौरान आरोपी प्रवीण उर्फ भूरा रघुवंशी निवासी लूसन का बगीचा कैंट गुना वहां पहुंचा और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद करने लगा और उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट, पीठ एवं कंधे पर गंभीर चोटें आईं । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी प्रवीण उर्फ भूरा रघुवंशी के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 441/26 धारा 109(1), 296बी, 351(2) बीएनएस एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । 

कैंट थाना पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी की निरंतर तलाश की गई । जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14 जून 2026 को चंद घंटों के भीतर ही आरोपी प्रवीण उर्फ भूरा पुत्र वीरेनद्र रघुवंशी उम्र 33 साल निवासी लूसन का बगीचा, थाना कैंट गुना को गिरफ्तार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।

               कैंट थाना पुलिस की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बालकिशन दिवाकर, प्रधान आरक्षक रामभरोसा बैरागी, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, आरक्षक सुरेन्द्र पाल, आरक्षक रवि ओझा एवं आरक्षक मुलायम यादव का विशेष योगदान रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User