अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज, 125 कर्मचारियों को वापस विभाग में रखने पर दिया जोर

Jul 8, 2025 - 21:05
Jul 8, 2025 - 21:11
 0  216
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज, 125 कर्मचारियों को वापस विभाग में रखने पर दिया जोर

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही 125 कर्मचारियों को वापस विभाग में रखने पर जोर दिया गया। 

संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप की अगुवई में निविदा/संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित होकर अपनी आवाज को बुलंद किया। जिलाध्यक्ष ने बिना कारण हटाए गए लगभग 125 कर्मचारियों को वापस विभाग में रखने पर जोर दिया एवं कार्य करने के समय पर सुधार की मांग की। बिना सुरक्षा सामग्री कर्मचारियों से 33 केवी व 11 केवी की नंगी तारों पर काम करवाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा गया कि सैकड़ो कर्मचारी ऐसे हैं जिनका कार्य करने के बाद भी वेतन काट दिया गया है। सभी समस्याओं पर समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने तक कार्य बहिष्कार निरंतर चलता रहेगा। जनपद के सभी कर्मचारियों से सहयोग की अपील की। कल (आज) परिचालक सहित सभी लाइनमैन व अकुशल कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस मौके पर जय प्रकाश शुक्ला, विवेक माधुरे, कुलदीप केसरवानी, राकेश सोनकर, राजेश कुमार, अशोक, विष्णु शुक्ला, राजेश, सचिन तिवारी, विनोद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0