जम्मू में ट्रक यूनियन कार्यालय के पास भीषण आग, दो टैंकरों में धमाके; दमकल और पुलिस मौके पर तैनात
जम्मू (आरएनआई)। शहर में ट्रक यूनियन कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब तेल से भरे टैंकरों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पांच टैंकर इसकी चपेट में आ गए, जिनमें से दो टैंकरों में जोरदार धमाके भी हुए। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग की कम से कम तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए बेहद भयावह हो गई। हालांकि, पास में स्थित इंडियन ऑयल का बड़ा तेल डिपो सुरक्षित है, जो राहत की बात है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



