किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

Jun 22, 2025 - 19:08
Jun 22, 2025 - 19:13
 0  1.1k
किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) एक 16 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक पहले फुसला कर भगा ले गया। इस मामले में किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री घर से 15000 रूपए नगद, जेवरात भी ले गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो किशोरी की मां ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज कराए मुकदमे में यह भी बताया कि उनकी पुत्री घर से 15000 रूपए नगद तथा कुछ जेवरात भी ले गई है। रात में घर में उसकी पुत्री सो रही थी जब सुबह देखा तो वह घर में नहीं थी। आरोपी युवक भी गांव में नहीं है।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0