जबलपुर में बड़ा हादसा टला: गैस सिलेंडर से भरा ट्रक तेज बहाव में बहा, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Friday, July 4, 2025 - 18:09
Updated: 1 year ago
0

जबलपुर (आरएनआई) मध्यप्रदेश के जबलपुर के ग्राम सलैया में गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक तेज बहाव में बह गया। हादसे के वक्त ट्रक पुल पार कर रहा था। नदी के ऊपर बने पुल पर पानी का बहाव इतना तेज था कि ट्रक बीच पुल में ही फंसकर बहने लगा। गनीमत रही कि ड्राइवर और क्लीनर वक्त रहते कूद गए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया जो मौजूद ग्रामीणों ने बनाया था।घटना की जानकारी लगते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन अब क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकालने की तैयारी में है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मामला गंभीर है क्योंकि ट्रक में घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुए थे। सिलेंडर भी बहते  नजर आए.  ड्राईवर क्लीनर मौका देखते हुए कूदकर निकल आए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User