जनसेवा के संकल्प के साथ समस्याओं के समाधान का विश्वास: बजरंगगढ़ से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुरू किया ‘जन संपर्क एवं समस्या निवारण शिविर’ का दूसरा चरण
बजरंगगढ़(आरएनआई) (गुना) से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘जन संपर्क एवं समस्या निवारण शिविर’ के दूसरे चरण की शुरुआत की और क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को निकट से सुनने और समझने का अवसर प्राप्त किया। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध राहत मिल सके।
सिंधिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास और नागरिकों के जीवन को बेहतर और सुगम बनाने के लिए यह प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)