बमौरी विधानसभा के ग्राम कोंतर में 33/11 केवी नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण, अब गांवों को पर्याप्त वोल्टेज पर निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव
बमौरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोंतर में 2.18 करोड़ रुपए की लागत से बने 33/11 केवी नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कर कमलों से समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस उपकेंद्र के शुरू होने से ग्राम श्यामपुर, साबरा, धनोरिया, बिंदाखेड़ी, कोतर, कंचनपुरा, हरिपुरा, सिलावटी, उकावद खुर्द, रामपुर और माली में अब पर्याप्त वोल्टेज पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव होगी।



कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)