जनपद में चल रहा है 174 ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन का कार्य, 20 हजार परिवारों घरों पर पहुंच रहीं है गाड़ियां, जुलाई तक 60 हजार परिवारों से कूड़ा कलेक्शन का लक्ष्य

Thursday, June 19, 2025 - 18:09
Updated: 1 year ago
0
जनपद में चल रहा है 174 ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन का कार्य, 20 हजार परिवारों घरों पर पहुंच रहीं है गाड़ियां, जुलाई तक 60 हजार परिवारों से कूड़ा कलेक्शन का लक्ष्य

मथुरा (आरएनआई) स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनपद में डीएम व सीडीओ के निर्देशन में ब्रज की रज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके क्रम में जनपद की 495 ग्राम पंचायतों में से 174 ग्राम पंचायतों में ई रिक्शा के माध्यम से प्रत्येक घर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जाएगा। पंचायत राज विभाग 15 अगस्त तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में  घर-घर कूड़ा कलेक्शन का कराया जाएगा। सीडीओ मनीष मीना ने 174 ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन का कार्य रहा है या नहीं इसका सत्यापन ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की टीमें बनाकर कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि अभी जिले की 174 ग्राम पंचायतों में ई रिक्शा के माध्यम से घर घर कूड़ा कलेक् शन का कार्य चलाया जा रहा है। इसमें इन ग्राम पंचायतों के लगभग 24 हजार परिवारों के घरों से कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जुलाई तक 60 हजार परिवारों से ई रिक्शा के द्वारा कूड़ा कलेक्शन कराने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। शेष बची ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन 15 अगस्त तक किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शेष बची ग्राम पंचायतों में ई रिक्शा खरीदने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गांवों में ई रिक्शा गांवों के प्रत्येक घरों पर जाकर प्लास्टिक पॉलीथिन अलग ले रहा है जबकि अन्य प्रकार का कूड़ा अलग ले रहा है। डीपीआरओ ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि घर में एक अलग कट्टे में प्लास्टिक व पॉलीथिन को दूसरे कट्टे में एकत्रित कर लें।

बाक्स-
सत्यापन करेंगे ये अधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने सभी ब्लाकों में तैनात एडीओ पंचायत, एडीओ समाज कल्याण, एडीओ सहकारिता, एडीओ अर्थ संख्या , खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व जेई को सत्यापन के लिए लगाए गए हैं। प्रत्येक अधिकारी 25 से 30 जून तक कूड़ा कलेक्शन के कार्य का सत्यापन करेंगे। सभी अधिकारियों को तीन तीन पंचायतें दी गई है।    

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User