ब्लॉक कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा
गुना_आरोन (आरएनआई) छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप से 20 से अधिक मासूम बच्चों की मौत के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सोनी के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ला का इस्तीफा मांगा गया। इस दौरान नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि मिंटूलाल जैन ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते सरकारी दवाएं जहर बन गई है जिससे निर्दोष बच्चों की जान चली गई सरकार को जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए ।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' के सेवन से 20 से अधिक मासूम बच्चों की मौत के मामले ने पूरे राज्य को हिला दिया है। इस त्रासदी के खिलाफ आरोन में गुरुवार की शाम कांग्रेस ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दास हनुमान चौराहे से गुलाबगंज चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला, जिसमें सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ला पर सीधी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उनका तत्काल इस्तीफा मांगा। केंडल मार्च के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सोनी विधायक प्रतिनिधि मिंटूलाल जैन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव राजीव जैन काशल पार्षद बृजमोहन सिंह यादव तीरथ सिंह अजय दुबे डाक्टर युवराज शर्मा राजीव रघुवंशी भोला रघुवंशी शिवा यादव सचिन जैन कमल ग्वाल मुनेश यादव बंटी राजपूत भूपेंद्र ओझा माशूक जैन दीपक अहिरवार राकेश अहिरवार पप्पू यादव देवेंद्र यादव कमल सिंह प्रजापति रितेश रघुवंशी घनश्याम शर्मा आदिल वेग सोनू ग्वाल अरविंद साहू सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

