छात्र राजद का बड़ा आरोप: स्कूलों में समरसेबल व डेस्क-बेच सप्लाई में कमीशन का खेल! पत्र से की शिकायत

Friday, July 5, 2024 - 20:40
Updated: 2 years ago
0
छात्र राजद का बड़ा आरोप: स्कूलों में समरसेबल व डेस्क-बेच सप्लाई में कमीशन का खेल! पत्र से की शिकायत

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) छात्र राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार द्वारा जानकारी दी गई की स्कूलों में सप्लाई के नाम पर करोड़ो रूपये के कमीशन के खेल में लिप्त कर्मी पर कार्रवाई करने तथा निर्धारित बाजार दर से अधिक भुगतान किए जाने के मामले में उपविकास आयुक्त, जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर समेत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र लिखा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कनीय व सहायक अभियंता कमीशन लेकर घटिया किस्म के डेस्क-बेंच और समरसेबल ,चारदीवारी का स्टीमेट व एमबी बुक किया गया इसकी गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की माँग की गई है.

ज्ञातव्य हो जिले के स्कूलों में समुचित व्यवस्था करने के लिए मूल-भूत सुविधा दुरुस्त करने का आदेश विभाग द्वारा दिया गया जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत आने लगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User