जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट दिलाजाक़ में लगाया गया

Friday, February 16, 2024 - 16:59
Updated: 3 years ago
0
जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट दिलाजाक़ में लगाया गया

शाहजांहपुर  (आरएनआई) जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट दिलाजाक़ में लगाया गया।शिविर के दूसरे दिन दन्त चिकित्सक डॉ केपी सक्सेना ने सभी स्वयंसेवियों का दन्त परीक्षण किया और उन्हें पेस्ट और दवाइयां बांटी।उन्होंने सलाह दिया कि दांतो को स्वस्थ ऱखने के लिए सुबह- शाम दोनों वक्त ब्रश करना चाहिए। जब हम खाना पूरी तरह चबाकर खाएंगे,तभी खाना जल्दी हजम होगा,इसके लिए दांतों का स्वस्थ होना बहुत ज़रूरी है।दूसरे सत्र में प्रशासन द्वारा जीएफ कॉलेज में आयोजित "उद्यमशीलता उन्मुखीकरण" कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने भाग लिया,जिसमें युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि वह भी सरकार द्वारा स्वरोजगार की योजनाओ का लाभ उठा सके कार्यक्रम अधिकारी डॉ कौसर जमाल के नेतृत्व में स्वयंसेवी ईशा,मनीषा,अक्षरा, नितिन, आयुष्मान,बबली, सिद्धार्थ आदि ने विशेष योगदान देकर शिविर को कामयाब बनाया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User