छत्तीसगढ़ की सरगम बनीं राज्य की पहली ट्रांस वूमन एंकर, बनीं बदलाव की मिसाल
रायपुर (आरएनआई) छत्तीसगढ़ ने मीडिया की दुनिया में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। राज्य की पहली ट्रांस वूमन एंकर के रूप में “सरगम नृत्यांगना” ने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। यह न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बल्कि पूरे हिंदी बेल्ट के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।
सरगम की यह यात्रा सिर्फ एंकरिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि लोक संस्कृति, कला और संवाद को समर्पित एक व्यापक सांस्कृतिक आंदोलन का हिस्सा है। इस पहल की शुरुआत 2019 में ट्रांस समुदाय पर आधारित पांच एपिसोड की विशेष सीरीज़ से हुई थी। उसी सफर को आगे बढ़ाते हुए अब सरगम खुद कंटेंट निर्माण, सांस्कृतिक संवाद और डिजिटल प्रतिनिधित्व के ज़रिए समाज में बदलाव का प्रतीक बनकर उभरी हैं।
मितवा समिति, विद्या राजपूत, रवीना और ट्रांस कम्युनिटी के अन्य साथियों के साथ मिलकर शुरू की गई यह पहल अब एक मंच बन चुकी है, जहां विविधताओं को स्थान, सम्मान और मंच मिल रहा है।
सरगम का मंच सिर्फ एक खबर पढ़ने वाली आवाज़ नहीं, बल्कि वह एक सतत लोक संवाद की प्रक्रिया है, जिससे समाज के हाशिए पर खड़े समुदायों को पहचान और प्रतिनिधित्व मिल रहा है।
यह उपलब्धि दर्शाती है कि अब मीडिया भी समावेश और संवेदनशीलता की ओर कदम बढ़ा रहा है – जहां प्रतिभा को न लिंग से, न पहचान से, बल्कि उसकी प्रभावशीलता और योगदान से आंका जाता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



