चित्तौड़ के लिए रवाना हुई गीता संदेश यात्रा...किया गया स्वागत, जन-जन तक पहुंचेंगे भगवान श्रीकृष्ण के संदेश
इस यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है। यात्रा से पहले जगद्गुरु पीपा द्वारा आचार्य बलराम देवाचार्य की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
मथुरा (आरएनआई) मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि से गीता संदेश यात्रा शनिवार को चित्तौड़ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यह यात्रा भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान द्वारा निकाली जा रही है।
यह यात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से मेवाड़ हल्दीघाटी तक जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है। यात्रा से पहले जगद्गुरु पीपा द्वारा आचार्य बलराम देवाचार्य की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के एक हॉल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
संगोष्ठी में राज्य सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वाईपी सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कर्म को प्रधान माना है। उनके बताए संदेश को जन-जन तक पहुंचकर मानव जीवन में मूलभूत परिवर्तन किए जा सकते हैं।
यात्रा रवाना होने के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े मुख्य हिंदू पक्षकार पं. दिनेश फलाहारी ने यात्रा में आए सभी आगंतुकों का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संदेश दिया। रामकृष्ण गोस्वामी, पवन पाठक, पं. बिहारी लाल वशिष्ठ, पं. उदयन शर्मा, गौरव रस्तोगी, अनुराग पाठक, रामविलास चतुर्वेदी, राजेश पाठक और बालकिशन शर्मा आदि मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



