चाहे भिंड विधायक हों या गुना के पन्नालाल... भाजपा सरकार से भाजपा विधायक ही परेशान - जयवर्धन
गुना (आरएनआई) भिंड में भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह द्वारा कलेक्ट्रेट के घेराव के मामले में राघौगढ़ विधायक और गुना कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि जब प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है, तो उसी सरकार के एक विधायक को अपनी मांगों के लिए कलेक्ट्रेट का घेराव करना पड़ रहा है। जयवर्धन सिंह ने इस घटना के पीछे की मुख्य वजह खाद की कालाबाजारी को बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में खाद की कालाबाजारी हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा, यह विडंबना है कि एक तरफ भाजपा के मंत्री बड़े-बड़े दावे करते हैं कि डीएपी की कोई कमी नहीं है, लेकिन चाहे भिंड के नरेंद्र कुशवाह हों या गुना के विधायक पन्नालाल शाक्य, सभी यह मानेंगे कि हर जिले में खाद की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही किसी जिले में खाद पहुँचता है, सत्ताधारी पार्टी के दलाल उसकी कालाबाजारी शुरू कर देते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

