चार्टेड बस का टायर हुआ पंचर डंपर से भिड़ी बस 

चार्टेड बस का टायर हुआ पंचर

Sunday, August 20, 2023 - 21:30
Updated: 3 years ago
0

व्याबरा-राजगढ़। (आरएनआई) चार्टर्ड बस ब्यावरा से भोपाल जा रही थी। इसी बीच मलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पगारी बंगले के समीप बस का टायर फूटा और संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह खड़े हुए डंपर से जा टकराई। इस भिड़ंत में एक कि मौके पर मौत हो गई,वही आधा दर्जन से अधिक गम्भीर घायल है।
जानकारी के अनुसार चार्टर्ड बस ब्यावरा की ओर से भोपाल जा रही थी। इसी बीच मलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पगारी बंगले के समीप बस का टायर फूटा और संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह खड़े हुए डंपर से जा टकराई और उक्त हादसे में गुना जिले के निवासी 39 वर्षीय सरफ़राज़ अहमद की मौत हो गई। 
इस बस हादसे में 9 अन्य यात्री घायल हुए हैं जिनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पगारी बंगले के समीप रविवार दोपहर में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मलावर थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि बस ब्यावरा से भोपाल की ओर जा रही थी। उसी दौरान पगारी बंगले के समीप उसका टायर फटा और वह असंतुलित होकर खड़े डंपर में घुस गई।
जिसमें गुना जिले के 39 वर्षीय व्यक्ति सरफराज अहमद पिता ज़हीर अहमद की मौत हो गई।
परिजनों को सूचित कर दिया गया है, 9 लोग घायल हुए हैं। इसमें से 8 को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User