घोसी उपचुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई काली स्याही।

घोसी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में रविवार को जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर अदरी बाजार में कुछ लोगों ने काली स्याही फेंकी। दारा हाल ही में सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। घोसी सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा ने दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित किया है।

Sunday, August 20, 2023 - 15:30
0
घोसी उपचुनाव में प्रचार प्रसार के दौरान भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई काली स्याही।

घोसी। (आरएनआई) घोसी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में रविवार को जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर अदरी बाजार में कुछ लोगों ने काली स्याही फेंकी। दारा हाल ही में सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।


वर्ष 2017 में मधुबन से चुनाव जीतने वाले दारा सिंह ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के चुनाव चिह्न पर घोसी सीट से लड़ा और जीता था। दारा सिंह की पूर्वांचल में पिछड़ी जाति में आने वाले लोनिया चौहान बिरादरी में अच्छी पकड़ है। सपा से इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
घोसी विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के साथ ही यादव, राजभर, चौहान व मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी अधिक हैं और यह चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की पहली परीक्षा घोसी उपचुनाव होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User