बिहार पत्रकार हत्या कांड की जांच के लिए टीम रवाना 

Monday, August 21, 2023 - 13:15
Updated: 3 years ago
0
बिहार पत्रकार हत्या कांड की जांच के लिए टीम रवाना 

नयी दिल्ली। (आरएनआई) 21 अगस्त 2023 (एजेंसी)।बिहार के अररिया में गत दिनों एक पत्रकार की गोली मारकर की गयी हत्याकांड का जायजा लेने के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए) के प्रमुख राम नाथ विद्रोही की अगुवाई में पत्रकारों का एक दल कल अररिया के लिए रवाना हो गया। 
पत्रकार संगठनो के संयुक्त फोरम के नेता एवं यूनाइटेड इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन(UIJA)के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.समरेन्द्र पाठक एवं वरिष्ठ पत्रकार कुमार समत ने आज यहां बताया कि श्री विद्रोही अपनी इस यात्रा के दौरान पीड़ित परिवार,स्थानीय पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे।उसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। 
डॉ.पाठक ने बताया कि इस दल में आईजेए के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही, राष्ट्रीय महासचिव  रंजेश कुमार झा"आलोक" ,खगड़िया से वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार सिंह के अलावा कई सदस्य शामिल हैं।
उल्लेखनीय है, कि बिहार के अररिया जिले के रानीगंज में एक दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत पत्रकार विमल कुमार राय की गत दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User