मथुरा: चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म...स्कूल से लहूलुहान लाैटी बच्ची, परिजनों का फूटा आक्रोश; एसएसपी से की ये मांग

मथुरा में मासूम से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं होने से परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजन कांग्रेस नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां सीसीटीवी फुटेज में छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

Monday, April 21, 2025 - 21:35
0
मथुरा: चार वर्षीय मासूम से दुष्कर्म...स्कूल से लहूलुहान लाैटी बच्ची, परिजनों का फूटा आक्रोश; एसएसपी से की ये मांग

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में छह दिन बाद भी पुलिस के खाली हाथ हैं। सोमवार को कांग्रेसियों के साथ पीड़ित परिवार और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने नारेबाजी की तो डीएम ने उन्हें एसएसपी कार्यालय जाने की कहा। डीएम कार्यालय से भीड़ का रुख एसएसपी कार्यालय की ओर चल दिया। एसएसपी कार्यालय पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ देख कार्यालय का शटर लगा दिया। एसएसपी से वार्ता के बाद कांग्रेस नेता, परिजन और ग्रामीण लौट गए।

15 अप्रैल को बलदेव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली एक चार वर्षीय मासूम बच्ची लहूलुहान हालत में घर लौटी। परिजन ने 16 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता और बलदेव के सैकड़ों ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां पुलिस ने जब कार्यालय का शटर बंद कर दिया तो कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इसके बाद जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम और पीड़ित परिवार के लोग एसएसपी से मिलने उनके कार्यालय में गए। यहां परिजन ने एसएसपी श्लोक सिंह को बताया कि स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की है। इस पर एसएसपी ने परिजन से पुलिस टीम के साथ बैठकर सीसीटीवी फुटेज देखने को बोला। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में गड़बड़ी की आशंका के चलते फॉरेंसिक टीम से जांच करा कराने की बात कही। इसके बाद पीड़ित परिवार, ग्रामीण और कांग्रेसी नेता शांत हुए। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि जब तक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता, परिवार की हर प्रकार से सहायता की जाएगी।

जिले की कमान संभालने के दूसरे दिन एसएसपी श्लोक सिंह आफिस में बैठकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इधर जिले के नए एसएसपी को बधाई देने वालों की भी कतार लगी हुई थी। लोग गुलदस्ते, तस्वीर आदि लेकर उनका स्वागत करने के लिए आ रहे थे। जबकि एसएसपी कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए नारेबाजी कर रहे थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User