हिमाचल प्रदेश: चार जिलों में घना कोहरे का अलर्ट, ताबो-कुकुमसेरी में पारा माइनस में पहुंचा

प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम घने कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। माैसम विभाग के अनुसार बिलासपुर में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया।

Wednesday, November 13, 2024 - 12:59
0
हिमाचल प्रदेश: चार जिलों में घना कोहरे का अलर्ट, ताबो-कुकुमसेरी में पारा माइनस में पहुंचा

शिमला (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम घने कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। माैसम विभाग के अनुसार बिलासपुर में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। इससे दृश्यता 30 मीटर तक रह गई। वहीं सुंदरनगर और ऊना में मध्यम व मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 नवंबर तक बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिले में सुबह और शाम को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को कोहरे के चलते कुल्लू से जयपुर सहित देहरादून की दोनों हवाई उड़ानें हुईं। दो दिनों तक उड़ानें कोहरे से प्रभावित रहीं। 

15 और 16 नवंबर को आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 17 नवंबर से माैसम साफ रहने के आसार हैं। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना हुआ है। बता दें, दिवाली के बाद से ही कई भागों में कोहरा पड़ने के कारण दोपहर तक सूर्य के दर्शन हो रहे हैं। बारिश नहीं होने के चलते कोहरा पड़ने से मौसम में शुष्क ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 7.7, भुंतर 5.5, कल्पा 1.5, धर्मशाला 11.5, ऊना 11.2, नाहन 13.1, केलांग 0.4, पालमपुर 8.5, सोलन 7.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 9.6, मंडी 9.3, बिलासपुर 12.4, हमीरपुर 9.6, चंबा 9.4, डलहाैजी 11.8, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी -1.2, नारकंडा 5.2, रिकांगपिओ 4.9, सेओबाग 5.3, समदो 1.4, कसाैली 12.9, ताबो -5.9, सैंज 7.7 व बजाैरा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

पोस्ट मानसून सीजन में 1 अक्तूबर से 13 नवंबर तक राज्य में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। अधिकतर जिलों में सूखे जैसे हालात है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी। वहीं, कांगड़ा में सामान्य से 95, किन्नाैर 99, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 89, शिमला 99 व ऊना जिले में 59 फीसदी कम बारिश हुई। 

Follow          RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User