चाचौड़ा विधानसभा में विभिन्न करोड़ो के कार्यों के भूमिपूजन विधायक प्रियंका पेची ने किए
चाचौड़ा (आरएनआई) आज विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा अंतर्गत कई विकासकार्यों का भूमिपूजन हुआ। जिसमें सांसद रोडमल नागर के मुख्य आतिथ्य एवं चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेची एवं जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इन विकासकार्यों में विधायक निधि अंतर्गत शिव मंदिर टेकरी पर सामुदायिक भवन निर्माण (लागत राशि 12 लाख रुपए), SDRF योजना अंतर्गत भमावद चौराहे से फिल्टर प्लांट तक नाला निर्माण कार्य (लागत राशि 56 लाख रुपए), अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नवीन पानी की टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य (लागत राशि 302.58 लाख रुपए), SBM 2.0 योजना अंतर्गत MRF/composting प्लांट निर्माण कार्य (लागत राशि 36.52 लाख रुपए), ग्राम मृगवास में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत सी सी खरंजा कार्य (लागत 44 लाख रुपए) सहित ग्राम पंचायत महेशपुरा में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत सी सी खरंजा कार्य (लागत 30 लाख रुपए) का भूमिपूजन किया। सभी विकासकार्यों के बारे में बताते हुए विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने अपने संबोधन में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक नगर/गांव को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की योजनाओं का फायदा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि शिव टेकरी पर बनने वाला यह सामुदायिक भवन कुंभराज के साथ-साथ आसपास के गांवों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। वहीं भमावद चौराहे से फिल्टर प्लांट तक नाला निर्माण से कुंभराज नगर में स्वच्छता एवं सुंदरता बढ़ेगी। नवीन पानी की टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य से नगरवासियों को पेयजल की पूर्ति सुनिश्चित होगी जिससे नगर के प्रत्येक घर पेयजल पहुंचेगा । कम्पोस्टिंग प्लांट निर्माण से नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा


इस दौरान चाचौड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने नगरवासियों एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं-

विधायक श्रीमती प्रियंका पैंची ने कहा कि सरकार की नीतियों के अनुरूप सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)