चाकरी में विवादित स्‍थल पर वन, राजस्‍व एवं पुलिस की संयुक्‍त कार्यवाही करते हुए 110 हेक्‍टेयर वन भूमि की गई अतिक्रमण मुक्‍त

Sep 16, 2025 - 10:10
Sep 16, 2025 - 10:14
 0  459
चाकरी में विवादित स्‍थल पर वन, राजस्‍व एवं पुलिस की संयुक्‍त कार्यवाही करते हुए 110 हेक्‍टेयर वन भूमि की गई अतिक्रमण मुक्‍त

गुना  (आरएनआई) कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल एवं वन मण्‍डलाधिकारी अक्षय राठौर, एवं पुलिस अधीक्षक गुना अंकित सोनी के मार्गदर्शन में आज गुना जिले के फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बीट बरवन ब के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 556 ग्राम चाकरी में प्रशासनिक अमला, 30 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी, 10 सशस्त्र पुलिस बल एवं वन विभाग के 100 से अधिक अधिकारी/ कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर वन भूमि से अतिक्रमण बेदखली की कार्रवाई की गई। जिसमें 13 जेसीबी मशीनों की सहायता से अतिक्रमण रोधी कंटूर ट्रेंच खुदवाकर लंबे समय से विवादित 110.000 हेक्टेयर वन भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया। 

वन विभाग प्रदेश की बहुमूल्य प्राकृतिक धरोहर और वन संपदा की रक्षा हेतु निरंतर समर्पित है तथा भविष्य में भी ऐसे किसी भी अवैध अतिक्रमण प्रयास को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0