चलती ट्रेन के नीचे गिर रही बालिका को आरक्षक ने खींचकर बचाया, बना फरिश्ता!

Saturday, March 29, 2025 - 14:44
Updated: 2 years ago
0

अशोकनगर (आरएनआई) जीआरपीएफ के आरक्षक गोविन्द सिंह चौहान उस 14 वर्षीय बालिका के लिये भगवान स्वरूप प्रकट हुए जिस बालिका को बड़े हादसे से खींच लाये। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अशोकनगर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बीना निवासी 14 साल की बालिका अपनी माँ औऱ दो भाइयो के साथ बीना से बारा की यात्रा कर रही थी अशोकनगर रेल्वे स्टेशन पर यह बालिका कुछ खाद्य सामग्री लेने उतरी। ट्रेन में पुनः चढ़ते समय ट्रेन गति पकड़ चुकी थी औऱ बालिका ने चढ़ने का प्रयास किया तभी उसका पैर फिसल गया औऱ वह चलती ट्रेन औऱ प्लेटफार्म के बीच गिर गई। ड्यूटी पर तैनात रेल्वे पुलिस के आरक्षक गोविन्द सिंह चौहान ने तत्काल बालिका को खींच लिया।इस बालिका को मौत के मुँह से छीनने वाले आरक्षक किसी ईश्वर से कम नहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User