नवरात्रि के दौरान बंद हो मांस-अंडे के ठेले : विहिप

Saturday, March 29, 2025 - 14:47
Updated: 2 years ago
0
नवरात्रि के दौरान बंद हो मांस-अंडे के ठेले : विहिप

गुना (आरएनआई) विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नवरात्रि पर्व में खुले में रोड पर बिक रहे मीट और अंडे के ठेलों को बंद कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दिनांक 30 मार्च से 12 अप्रैल तक हिंदू धर्म पर्व नवरात्रि, श्री रामनवमी,, श्री महावीर जयंती, श्री हनुमान जयंती पर्व है, इन परवो के समय हिंदू जनमानस आस्था के साथ अपने धार्मिक स्थान मंदिरों पर पूजा पाठ के लिए अधिक संख्या में पहुंचता है लेकिन देखने में आया है कि वर्तमान में मंदिरों के आसपास सरकारी आदेश होने के बाद भी अंडा मांस विक्रय के केंद्र खोले जा रहे हैं, इनको बंद कराया जाए।

 ज्ञापन में विहिप ने बताया कि हिन्दू समाज के आस्था का केंद्र नवरात्रि में हिन्दू समाज द्वारा मां शक्ति आराधना की जाती है। ऐसे में सभी छोटे बच्चे, महिलाएं, युवा व बुजुर्ग तक का 9 दिन का नवरात्रि में व्रत रहते हैं। व्रत के समय सभी भक्तगण मंदिरों में दर्शन करने आते हैं । इस दौरान मांस-अंडे के ठेले को बंद करवाया जाए ।कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी मांस की दुकानों को बंद करने और जीव हिंसा पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विहिप जिला मंत्री राकेश शर्मा, विहिप रामप्रसाद शर्मा जिला सह मंत्री, विहिप राजेंद्र कुशवाह जिला गऊ रक्षा प्रमुख, विहिप जिला मीडिया प्रभारी दीपक गौड़, भूपेंद्र कुशवाहा जिला संयोजक बजरंगदल, गौरव कुशवाह जिला सह संयोजक बजरंगदल पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User