चर्चित श्याम हत्याकांड में पुलिस ने लाइनर और अपराधी को हथियार के साथ दबोचा

Jul 12, 2026 - 09:51
Jul 12, 2026 - 10:47
 0  216
चर्चित श्याम हत्याकांड में पुलिस ने लाइनर और अपराधी को हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरपुर : जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित स्टेशनरी और बुक शॉप संचालक श्याम कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने इस हत्याकांड से जुड़े दो और मुख्य आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। अरुण कुमार सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि प्रिंस कुमार पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

डीएसपी ईस्ट-1 अलय वत्स ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार ने पूरे हत्याकांड में लाइनर की अहम भूमिका निभाई थी। उसने श्याम कुशवाहा की गतिविधियों, आने-जाने के समय और लोकेशन की सटीक जानकारी शूटरों तक पहुंचाई थी। इसी इनपुट के आधार पर अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं प्रिंस कुमार के खिलाफ शराब तस्करी से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई हो चुकी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0