चंदेरी में हवाई पट्टी निर्माण हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को श्री सिंधिया जी ने लिखा पत्र

Monday, July 14, 2025 - 18:26
Updated: 1 year ago
0
चंदेरी में हवाई पट्टी निर्माण हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को श्री सिंधिया जी ने लिखा पत्र

चंदेरी_अशोकनगर (आरएनआई) चंदेरी अशोक नगर जिले के ऐतिहासिक नगरी चंदेरी के लिए क्षेत्रीय सांसद गुना शिवपुरी अशोक नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा चंदेरी पर्यटन नगरी में हवाई पट्टी निर्माण के लिए मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  को अर्थशासकीय पत्र क्रमांक 1571 045 दिनांक 14 जुलाई 2025  लिखा गया है। 

जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि पर्यटन नगरी चंदेरी में हवाई पट्टी निर्माण कराया जावे जिससे पर्यटन नगरी चंदेरी से पीएम श्री वायु सेवा प्रारंभ हो सके।  ज्ञातत्व्य हो 26 फरवरी 2020 को श्री सिंधिया जी के द्वारा तत्कालीन कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा को चंदेरी में हवाई पट्टी निर्माण कराए जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था, जिसके पालन में 28 फरवरी 2020 को कलेक्टर अशोकनगर द्वारा चंदेरी एसडीएम एवं कार्यपालन यन्त्री लोक निर्माण विभाग अशोकनगर को उचित कार्रवाई के लिए पत्र भेजे गए थे, परंतु कोई समुचित कार्रवाई आज दिनांक तक चंदेरी में हवाई पट्टी निर्माण से संबंधित नहीं हो पाई है, इसी को लेकर चंदेरी के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ योगेश मिश्रा द्वारा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था कि, चंदेरी में हवाई पट्टी निर्माण बेहद आवश्यक है यहां आने वाले पर्यटकों एवं आम नागरिकों के लिए वायु सेवा शुरू की जाना चंदेरी के पर्यटन विकास के लिए जरूरी है, जिस पर आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को केंद्रीय मंत्री  सिंधिया के द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को स्पष्ट अनुशंसा करते हुए चंदेरी में हवाई पट्टी बनाए जाने का पत्र प्रेषित किया गया है। 

यह भी अवगत कराना उचित होगा कि, चंदेरी में पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ कराए जाने के लिए भी  सिंधिया के द्वारा 27 सितंबर 2024 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र भेजा जा चुका है, जिस पर कार्यवाही प्रचलन में है। 

चंदेरी में हवाई पट्टी क्यों है जरूरी

 चंदेरी ऐतिहासिक,पुरातत्व एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन नगरी है यहां का चंदेरी साड़ी व्यापार विश्व प्रसिद्ध है, भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा ग्राम प्राणपुर को क्राफ्ट एवं हैंडलूम विलेज बनाया गया है तथा ग्राम विक्रमपुर एवं नानोन में होमस्टे योजना शासन द्वारा प्रारंभ की गई है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा खजुराहो में चंदेरी को हेरिटेज सर्किट से जोड़ने की भी घोषणा की जा चुकी है, तब ऐसी स्थिति में चंदेरी में हवाई पट्टी का निर्माण होना यहां के पर्यटन विकास एवं पर्यटकों के आने-जाने के लिए सुविधाजनक वायु मार्ग खुल सके इसके लिए हवाई पट्टी का निर्माण होना बहुत जरूरी है, जिस पर अब क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा वर्ष 2020 में की गई कार्रवाई का पुनः संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को चंदेरी में हवाई पट्टी निर्माण के संबंध में उचित कार्रवाई किए जाने हेतु पत्र लिखा गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User