चंदन गुर्जर की मौत: प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह पर अब हत्या का मामला दर्ज होने की आशंका

Sep 4, 2025 - 13:36
Sep 4, 2025 - 13:36
 0  4.3k
चंदन गुर्जर की मौत: प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह पर अब हत्या का मामला दर्ज होने की आशंका

गुना/चाचौड़ा (आरएनआई) चाचौड़ा के पुलिस क्वार्टर के पास से जली अवस्था में गुना अस्पताल, फिर हमीदिया अस्पताल भोपाल रैफर किए गए ग्राम कोलम्बे निवासी चंदन सिंह गुर्जर के मरणासन्न कथन और डॉक्टरों की उपस्थिति में पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपी प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह भील के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि आरोपों के मुताबिक अपराध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा अभी नहीं लगी हैं। चंदन की मौत हो जाने से अपराध में हत्या की धारा का इजाफा हो सकता है।

चंदन सिंह के मरणासन्न कथन कार्यपालिक मजिस्ट्रेट  द्वारा दर्ज किए गए थे जिसमें चंदन सिंह ने बताया था कि वह 31अगस्त की दोपहर दो बजे उधारी के पैसे वापस देने का बोलकर उसे चाचौडा थाने के पीछे सुरेन्दसिह दीवानजी द्वारा अपने शासकीय आवास में बुलाकर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी। घटना के समय सुरेन्दसिंह दीवानजी के अलावा और कोई नहीं था। वहां से पुलिस उसे बीनागंज अस्पताल ले गई, वहां से गुना, गुना से रैफर होने से हमीदिया अस्पताल भोपाल में भर्ती होकर उपचारत है। 

जबकि सुरेन्द्र सिंह भील ने 31 अगस्त को दोपहर 03:32 बजे थाने पर सूचना दी थी कि ग्राम कोलम्बे के चदंन गुर्जर द्वारा मेरे घर के सामने अपने आप में आग लगा ली है। यानि घटनास्थल पर आहत और आरोपी की उपस्थिति प्रथमदृष्टया प्रमाणित हुई।

हमीदिया अस्पताल के चिकित्सक द्वारा चंदन सिंह के 60 प्रतिशत जलने का लेख एमएलसी में किया था, जो मानव जीवन के लिये खतरनाक होता है। इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिक साक्ष्य और तथ्यों की जांच पर से प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह भील के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस का अपराध घटित करना पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था, अब हत्या के अपराध की धारा बढ़ सकती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0