बाबा वेंगा की 2025 की डरावनी भविष्यवाणियां! भारत में भी दिख रहा असर

Sep 4, 2025 - 14:59
 0  810
बाबा वेंगा की 2025 की डरावनी भविष्यवाणियां! भारत में भी दिख रहा असर

नई दिल्ली (आरएनआई) दुनियाभर में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बुल्गारियाई नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) एक बार फिर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि उनकी कई भविष्यवाणियां साल 2025 में सच होती दिखाई दे रही हैं।

बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था और 1996 में उनका निधन हो गया। मरने से पहले उन्होंने साल 5079 तक की भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने सोवियत संघ का विघटन, अमेरिका में 9/11 आतंकी हमला और राजकुमारी डायना की मौत जैसी बड़ी घटनाओं की सही भविष्यवाणी की थी।

आर्थिक संकट की चेतावनी
बाबा वेंगा ने 2025 को विश्व अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साल बताया था। उनके अनुसार इस वर्ष एक बड़ा आर्थिक संकट दुनिया को हिला सकता है, जिससे कई देशों की आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। मौजूदा हालात को देखते हुए लोग उनकी इस भविष्यवाणी से डरने लगे हैं।

प्राकृतिक आपदाओं का खतरा
भविष्यवाणी के मुताबिक, 2025 प्राकृतिक आपदाओं से भरा रहने वाला है। दुनिया के कई हिस्सों में अभी से बाढ़ और भूकंप जैसी घटनाएं इसका संकेत दे रही हैं। भारत में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से लोगों की जान जा रही है।

मार्च 2025 में म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप में 5 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं को देखकर लोगों को बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की सटीकता का डर सताने लगा है।

तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों में साल 2025 को युद्ध और तबाही का साल बताया था। कहा जाता है कि उन्होंने यूरोप में बड़े युद्ध और तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई थी।

क्या सच होंगी भविष्यवाणियां?
फिलहाल, दुनिया प्राकृतिक आपदाओं और राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रही है। ऐसे में लोगों का मानना है कि बाबा वेंगा की चेतावनियां सच साबित हो सकती हैं। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि इन भविष्यवाणियों को पूरी तरह सच मानना उचित नहीं है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.