ग्वालियर में भारत स्काउट एवं गाइड ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
ग्वालियर (आरएनआई) भारत स्काउट एवं गाइड, मध्य प्रदेश के संभागीय एवं जिला मुख्यालय ग्वालियर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 7:45 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला संघ ग्वालियर के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें शिवनारायण गुप्ता, आर.डी. सिंगल, सुधीर अग्रवाल (उपाध्यक्ष), विनय अग्रवाल (सहायक जिला कमिश्नर स्काउट), सुरेंद्र सिंह भदोरिया (जिला सचिव), राकेश आर्य (सहसचिव), विष्णु अग्रवाल एवं अजय मिश्रा (आजीवन सदस्य), आर.एस. ठाकुर (जिला आयुक्त कब), साधना अग्निहोत्री (डीटीसी गाइड), संगीता आर्य (संयुक्त सचिव), सुगंधा गोलवलकर, पूर्णिमा शर्मा (गाइडर), सूर्यकांत त्रिपाठी (स्काउटर) सहित अनेक पदाधिकारी, रोवर-रेंजर एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकर सिंह, एएसओसी संभाग ग्वालियर द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात समस्त जिला पदाधिकारी एसएफ ग्राउंड कंपू में आयोजित जिला परेड समारोह में शामिल हुए, जहां स्काउट एवं गाइड की टुकड़ी ने अनुशासित और सराहनीय परेड प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह परेड समारोह मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)