गुना में बेकाबू आयशर ट्रक ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी टक्कर, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल
गुना जिले के थाना केंट क्षेत्र अंतर्गत पगरा फैक्ट्री के पास पेट्रोल सड़क दुर्घटना हो गई है जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में आज दिनांक 02/08/2026 को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही तत्काल केंट क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 पुलिस स्टाफ आरक्षक 221आरक्षक महेंद्र सिंह रघुवंशी एवं पायलट नीरज कुमार चौरसिया ने बताया कि आयशर ट्रक ने पेट्रोल पंप कर्मी को टक्कर मार दिया है, जिसमें 01 व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से जिला अस्पताल गुना में भर्ती कराया। डायल-112 की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)